37 में से 35 बूथ अध्यक्षों ने तथा 47 सक्रिय सदस्यों में से 37 ने जिसे मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए समर्थन दिया था, उसे मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया गया। पार्टी में उनकी बात की अनदेखी की गई है। इस तरह की मनमानी स्वीकार नहीं की जा सकती। अब हमारे पास त्यागपत्र देने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। 35 नेताओं ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिला चुनाव अधिकारी को भेज दिया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ज़िला कार्यालय पर किसी का त्यागपत्र नहीं आया है।